मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा और आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज आपके अंदर एक्सट्रा एनर्जी रहने के कारण आप उसे किसी गलत काम में लगा सकते हैं, उसके बाद आपको उसे पछतावा होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है, लेकिन आपको परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप कुछ ना करें। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होगी।