मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप बिजनेस में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। लेकिन आपको अत्यधिक काम के कारण स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिनसे आपको बचना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है।