फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mesh Rashifal 23 November: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sat, 22 Nov 2025 03:40 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

परिवार के किसी सदस्य की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। लव लाइफ के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में आज के दिन परिवार के सदस्यों की तरफ से कोई उपलब्धि मिल सकती है।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष राशिफल- 23 नवंबर 2025
विज्ञापन

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ और लाभकारी साबित होगा। आपको किसी पुरानी योजनाओं में अच्छा खासा धन लाभ मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को आज के दिन कोई बढ़िया डील हासिल हो सकती है जिससे आपके बैंक बैलेंस में इजाफा देखने को मिलेगा। आज के दिन जिन लोगों का कोई पैसा फंसा हुआ है उनको यह मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। लव लाइफ के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में आज के दिन परिवार के सदस्यों की तरफ से कोई उपलब्धि मिल सकती है। आज के दिन आप दोस्तों के बीच किसी तरह की पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। जिसमें आपका धन खर्च हो सकता है। 

मेष राशि के जातक जोशीले, आत्मविश्वासी और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं। ये चुनौतियों से डरने की बजाय उनका सामना करना पसंद करते हैं। साहसी और ऊर्जावान स्वभाव के कारण ये जोखिम लेने से नहीं कतराते। हालाँकि, इनकी अधीरता और गुस्सैल स्वभाव कई बार इनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। ये स्वभाव से प्रतिस्पर्धी होते हैं और हमेशा आगे बढ़ने की चाह रखते हैं। दोस्ती और रिश्तों में ये ईमानदार होते हैं लेकिन अपनी बात मनवाने की ज़िद इनमें अधिक होती है। सेना, खेल, बिजनेस और एडवेंचर से जुड़े कार्यों में ये सफलता प्राप्त करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:  
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ  

आज का उपाय
  •  सूर्य देवता को अर्घ्य दें और दिन की शुरुआत अच्छे कार्यों से करें।  
  •  घर में ताम्बे के बर्तन का उपयोग करें, यह आपको ऊर्जा प्रदान करेगा।  
  • किसी गरीब को कपड़े या खाद्य सामग्री दान करें।  
Numerology: मूलांक 1 वालों की किसके साथ बनेगी सबसे बेहतर जोड़ी? जानें आपके लिए कौन है उपयुक्त जीवनसाथी
Numerology: किनके साथ बनती है मूलांक 2 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी? जानें कौन बन सकता है आपका जीवनसाथी
Numerology: मूलांक 3 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी किन मूलांकों के साथ बनती है? जानें क्या कहता है अंक शास्त्र


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें