मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज के दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी। आप अपने खर्च लायक धन कमाने में कामयाब रहेंगे। आप धन को भविष्य की कुछ योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। जो लोग शेयर मार्केट से जुड़े हैं, उन्हें पूरा मामला समझकर धन लगाना होगा, नहीं तो डूबने की संभावना बनती दिख रही है। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान कर सकता है। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने किसी मित्र के घर दावत पर जा सकते हैं।