मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन दांपत्य जीवन में चल रही कलह को समाप्त करके मिठास को घोलेगा और प्रेम की भावना को बल मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोग आज टीम वर्क के जरिए काम करके अच्छा नाम कमा सकते हैं। आपको अपने कुछ निजी मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना होगा। आपकी किसी पुरानी बात को लेकर लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको व्यापार को संवारने का मौका मिलेगा। आज आप वरिष्ठ जनों से बातचीत करते समय अपनी बात उनके सामने अवश्य रखें। कार्यक्षेत्र में आज आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे,जिनसे आपको बचना होगा।