आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य की पूर्ति के लिए रहेगा। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके काम आसानी से पूरे होते चले जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, नहीं तो इससे स्थिति बेकाबू हो सकती है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी अच्छी स्कीम में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।
रविवार को कर लें ये उपाय
रविवार का दिन भगवान सूर्यदेव की उपासना के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। सूर्य ग्रहों के राजा हैं ऐसा इनकी पूजा करने से कुंडली में स्थित बाकी ग्रहों की स्थिति भी मजबूत हो जाती है। सूर्य से संबंधित चीजें जैसे तांबे का बर्तन, पीले या लाल वस्त्र, गेहूं, गुड़, माणिक्य, लाल चंदन आदि का दान करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।