मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। संतान को आज किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती हैं। यदि आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान चल रहे थे, तो बिजनेस में आपको अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं पर भी ध्यान देना होगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा मौका मिल सकता है।