मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचार कर काम में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप किसी बाहरी व्यक्ति से कोई सलाह मशवरा ना करें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के काम की गति तेज रहेगी। महिला मित्रों से सावधानी बरतें। आपको किसी बड़े लक्ष्य पर टिके रहना बेहतर रहेगा। संतान ने यदि अपने काम में ढील बरती, तो बाद में उनको पढ़ाई लिखाई में समस्या आ सकती है। आप अपने बिजनेस संबंधी मामलों में किसी को पार्टनर ना बनाएं, नहीं तो वह उन्हें धोखा दे सकता है ।