मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा, क्योंकि उनके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। परिजनों का भरोसा आप पर बना रहेगा। आप अपनी योग्यता से कार्यक्षेत्र में एक अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं, जो जातक नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे, उन्हें सावधान रहना होगा। आप जीवनसाथी के लिए कुछ नए कपड़े और जेवर आदि लेकर आ सकते हैं। माता-पिता की सेवा में भी आप दिन का कुछ समय व्यतीत करेंगे।