मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। वाहनों का प्रयोग आप सावधान रहकर करें। आपने यदि व्यवसाय में किसी डील को फाइनल करने का सोचा था, तो आपकी डील फाइनल होते-होते लटक सकती है। आप अपने घर के साथ रखरखाव आदि के लिए कुछ सामानों की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने फिरने की प्लानिंग करेंगे।