फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए फलदायक रहने वाला है दिन, पढ़ें आज का मेष राशिफल

Mon, 18 Aug 2025 04:14 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आपको कोई पुरस्कार मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष राशि

विज्ञापन

मेष राशि के जातक जोशीले, आत्मविश्वासी और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं। ये चुनौतियों से डरने की बजाय उनका सामना करना पसंद करते हैं। साहसी और ऊर्जावान स्वभाव के कारण ये जोखिम लेने से नहीं कतराते। हालाँकि, इनकी अधीरता और गुस्सैल स्वभाव कई बार इनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। ये स्वभाव से प्रतिस्पर्धी होते हैं और हमेशा आगे बढ़ने की चाह रखते हैं। दोस्ती और रिश्तों में ये ईमानदार होते हैं लेकिन अपनी बात मनवाने की ज़िद इनमें अधिक होती है। सेना, खेल, बिजनेस और एडवेंचर से जुड़े कार्यों में ये सफलता प्राप्त करते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल

ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:  
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ  

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आपको कोई पुरस्कार मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा, जिसे लेकर आपको लंबे समय से टेंशन बनी हुई थी। संतान के मन में चल रही उलझनों को दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको तेज गति के वाहनों के प्रयोग से थोड़ा सावधान रहना होगा। किसी समस्या को आप बढ़ने से रोकने की पूरी कोशिश करें।
विज्ञापन

शुभ रंग: हरा

उपाय

  •  सूर्य देवता को अर्घ्य दें और दिन की शुरुआत अच्छे कार्यों से करें।  
  •  घर में ताम्बे के बर्तन का उपयोग करें, यह आपको ऊर्जा प्रदान करेगा।  
  • किसी गरीब को कपड़े या खाद्य सामग्री दान करें।  

विज्ञापन




Numerology: मूलांक 1 वालों की किसके साथ बनेगी सबसे बेहतर जोड़ी? जानें आपके लिए कौन है उपयुक्त जीवनसाथी
Numerology: किनके साथ बनती है मूलांक 2 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी? जानें कौन बन सकता है आपका जीवनसाथी
Numerology: मूलांक 3 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी किन मूलांकों के साथ बनती है? जानें क्या कहता है अंक शास्त्र

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें