मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आपको नौकरी में तरक्की मिल सकती है और यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसमें भी आपको जीत मिलेगी। परिवार में यदि किसी से कुछ पुराने गिले-शिकवे चल रहे हैं, तो आप उन्हे न उखाडे़ं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। छोटे बच्चे आज आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। संतान के करियर को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उन्हें आज कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है, जिससे आपको खुशी होगी। घर से दूर नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती हैं।