मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहने वाला है। आप संतान के करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। आप पार्टनरशिप में किसी काम को लेकर हां ना करें, नहीं तो इससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। व्यापार में यदि आपने किसी डील को फाइनल किया था, तो उसमे आपको नुकसान होगा। आप अपने मन की इच्छा को लेकर पिताजी से बातचीत कर सकते हैं, लेकिन आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।