मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपको कुछ सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता दिखाई दे रहा है। आज कुछ रुकी हुई डील फाइनल होंगी, जिनके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से कोई प्रसन्नतादायक कार्य किया जाएगा। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट के कारण आप भागदौड़ में लगे रहेंगे। आपको अपने रुके हुए कार्यों की भी सुध बुध लेनी होगी, तभी आप उनसे लाभ कमा पाएंगे। यदि कोई कानूनी कार्य लंबे समय से लंबित पड़ा है, तो वह आपके लिए चिंता का कारण बनेगा।