मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को और प्रोत्साहित किया जाएगा और उन्हें कोई ऊंचा पदभार भी सौंपा जा सकता है,लेकिन नौकरी में कार्यरत लोगों के शत्रु वार करेंगे जिनसे आपको बचने की कोशिश करनी होगी। आपको किसी सरकारी योजना का भी लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था,तो वह आज आपको वापस मिल सकता है।आपको किसी संपत्ति संबंधित मामले में मेहनत करनी पड़ सकती है,तभी वह मामला सुलझता दिख रहा है।