मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, जिन पर आप लगाम लगाने के पूरी कोशिश करेंगे। संतान की संगति आपके लिए समस्या बन सकती है। आप किसी काम के चलते आज परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को भौतिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपका कोई परिजन आपसे यदि संबंधित मदद मांगे, तो आप बहुत ही सोच विचार करें। आपके धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप अपने पिताजी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी नए पद की प्राप्ति कर सकती हैं।