मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आप अपने माता पिता को किसी तीर्थस्थान पर लेकर जा सकते हैं,जिसके कारण आपको मानसिक शांति मिलेगी। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधी विवाद कानून में चल रहा है,तो उसमें आपको अभी राहत नहीं मिलेगी और वह कोई नया मोड़ ले सकती है। सायंकाल के समय आपकी योजनाओं की पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके घर अतिथि आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है,जिसको लेकर आप चिंतित रहेंगे,लेकिन आपको परिवार में किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित फैसले को लेते समय ध्यान देना होगा कि परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा आवश्यक है।