फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का मेष राशिफल

Wed, 10 Sep 2025 05:01 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aaj Ka Mesh Rashifal: आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपका व्यापार पहले से बेहतर चलेगा। आप अपने कामों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष राशि
विज्ञापन

मेष राशि के जातक जोशीले, आत्मविश्वासी और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं। ये चुनौतियों से डरने की बजाय उनका सामना करना पसंद करते हैं। साहसी और ऊर्जावान स्वभाव के कारण ये जोखिम लेने से नहीं कतराते। हालाँकि, इनकी अधीरता और गुस्सैल स्वभाव कई बार इनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। ये स्वभाव से प्रतिस्पर्धी होते हैं और हमेशा आगे बढ़ने की चाह रखते हैं। दोस्ती और रिश्तों में ये ईमानदार होते हैं लेकिन अपनी बात मनवाने की ज़िद इनमें अधिक होती है। सेना, खेल, बिजनेस और एडवेंचर से जुड़े कार्यों में ये सफलता प्राप्त करते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल

ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:  
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ  

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपका व्यापार पहले से बेहतर चलेगा। आप अपने कामों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे। आप किसी से कोई पार्टनरशिप न करें, तो उसमें आप पूरा ध्यान दें और आप संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने की संभावना है। आप लोगों की आवभगत में लगे नजर आएंगे। आपके पिताजी की सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा, जिससे आपको टेंशन होगी।
विज्ञापन

शुभ रंग: हरा

उपाय
  •  सूर्य देवता को अर्घ्य दें और दिन की शुरुआत अच्छे कार्यों से करें।  
  •  घर में ताम्बे के बर्तन का उपयोग करें, यह आपको ऊर्जा प्रदान करेगा।  
  • किसी गरीब को कपड़े या खाद्य सामग्री दान करें।  
विज्ञापन


Numerology: मूलांक 1 वालों की किसके साथ बनेगी सबसे बेहतर जोड़ी? जानें आपके लिए कौन है उपयुक्त जीवनसाथी
Numerology: किनके साथ बनती है मूलांक 2 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी? जानें कौन बन सकता है आपका जीवनसाथी
Numerology: मूलांक 3 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी किन मूलांकों के साथ बनती है? जानें क्या कहता है अंक शास्त्र

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें