मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने खर्चों को कंट्रोल करके चलना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ेंगी और खर्चे आपको परेशान करेंगे। आप किसी मामले में बाहरी व्यक्ति से सलाह न लें, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकता है। किसी जरूरी काम को लेकर आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आप माता पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे, जिससे आप उनकी कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर भी बातचीत कर सकते हैं।