मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपने कुछ घर की जिम्मेदारियों को भी समझना होगा और उन्हें समय रहते पूरा करना होगा। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने जूनियर से काम निकलवाने के लिए उनकी कुछ गलतियों को भी माफ करना होगा,तभी आप उनसे अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। यदि आपने किसी से उधार लिया,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको किसी जोखिम भरे कार्य में हाथ डालने से पहले सोच विचार अवश्य करना होगा।