आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यो में बढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आप कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। आप अपने दिल से लोगों को भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।
मेष राशि के जातक जोशीले, आत्मविश्वासी और नेतृत्व क्षमता से भरपूर होते हैं। ये चुनौतियों से डरने की बजाय उनका सामना करना पसंद करते हैं। साहसी और ऊर्जावान स्वभाव के कारण ये जोखिम लेने से नहीं कतराते। हालाँकि, इनकी अधीरता और गुस्सैल स्वभाव कई बार इनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। ये स्वभाव से प्रतिस्पर्धी होते हैं और हमेशा आगे बढ़ने की चाह रखते हैं। दोस्ती और रिश्तों में ये ईमानदार होते हैं लेकिन अपनी बात मनवाने की ज़िद इनमें अधिक होती है। सेना, खेल, बिजनेस और एडवेंचर से जुड़े कार्यों में ये सफलता प्राप्त करते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यो में बढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आप कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। आप अपने दिल से लोगों को भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती हैं। आपने यदि खानपान में बदलाव किया, तो पेट संबंधित समस्या आपको परेशान करेंगी। यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।
विज्ञापन
शुभ रंग: हरा
उपाय
सूर्य देवता को अर्घ्य दें और दिन की शुरुआत अच्छे कार्यों से करें।
घर में ताम्बे के बर्तन का उपयोग करें, यह आपको ऊर्जा प्रदान करेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।