मेष राशि- मेष राशि के लोग आत्मविश्वास से भरे होते हैं और नई शुरुआत करने में कभी पीछे नहीं हटते। चुनौतियां इनके लिए डर नहीं, बल्कि खुद को साबित करने का मौका होती हैं। इस राशि का का संबंध मंगल ग्रह से माना जाता है, जो जोश, साहस और ऊर्जा का प्रतीक है। नेतृत्व इनकी खासियत है, जिससे ये दूसरों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। ये जोखिम लेने से नहीं घबराते और अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए पूरी ताकत लगा देते हैं। आज का राशिफल
आज आपकी मेहनत और लगन ऑफिस में सबका ध्यान खींचेगी। बॉस आपके काम से इतने प्रभावित रहेंगे कि प्रमोशन को लेकर चर्चा भी शुरू हो सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में थोड़ा सतर्क रहना जरूरी होगा, क्योंकि छोटी सी लापरवाही नुकसान दे सकती है। कुछ छुपे हुए विरोधी आपके काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए हर कदम सोच-समझकर बढ़ाएं। परिवार की बातें घर तक ही सीमित रखें, तभी रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। घूमने-फिरने और अनावश्यक खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना आपके लिए बेहतर रहेगा।
Rahu Gochar 2026: राहु ने किया नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशि वालों की करियर-कारोबार में बढ़ेगी परेशानियां