फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों की सफलता के लिए रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Wed, 01 Jul 2026 05:01 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Mesh Rashifal: आज का दिन आपके लिए संतोष, सफलता और खुशियों की मधुर सौगात लेकर आया है। व्यापार से जुड़े आपके प्रयास रंग लाते दिखाई देंगे और किसी योजना से अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं।
विज्ञापन
30 जून का राशिफल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी मंगल देव को माना जाता है। इस राशि के लोग साहसी, आत्मविश्वासी और जोश से भरपूर होते हैं। किसी भी चुनौती से घबराने के बजाय उसका डटकर सामना करना इनकी सबसे बड़ी खासियत होती है। ये अपने लक्ष्य को पाने के लिए पूरी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ते हैं। हालांकि, जल्दबाजी और गुस्सा कभी-कभी इनके रास्ते में रुकावट बन सकते हैं, इसलिए धैर्य इनकी सफलता की कुंजी है। इस राशि के लोगों के लिए लाल वस्तुओं का दान करना शुभ और लाभकारी माना जाता है। आज का राशिफल
विज्ञापन


मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए संतोष, सफलता और खुशियों की मधुर सौगात लेकर आया है। व्यापार से जुड़े आपके प्रयास रंग लाते दिखाई देंगे और किसी योजना से अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। यदि आप संतान के किसी परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे थे, तो आज वह खबर आपके चेहरे पर गर्व भरी मुस्कान ला सकती है। परिवार में प्रेम और सहयोग का वातावरण बना रहेगा। अपनों के साथ बिताया गया समय मन को सुकून देगा। हालांकि अतीत की किसी गलती को दोहराने से बचना होगा, क्योंकि वही बात दोबारा परेशानी का कारण बन सकती है। वाहन चलाते समय भी अतिरिक्त सावधानी रखें और किसी दूसरे का वाहन लेने से बचें।

Weekly Horoscope: मेष समेत इन राशियों को मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सप्ताह
विज्ञापन
विज्ञापन

July Monthly Horoscope: जुलाई का मासिक राशिफल ला रहा है बड़ा बदलाव, 4 राशियां रहेंगी जबरदस्त फायदे में
Powerful Lagna: इस खास लग्न में जन्म लेने वाले होते हैं भाग्यशाली, कठिन हालातों में भी नहीं हारते हिम्मत
Shani Gochar 2026: 27 जुलाई से बदलेगी साढ़ेसाती-ढैय्या की चाल, शनिदेव देंगे राहत या बढ़ाएंगे परीक्षा?

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें