मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपको जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना होगा। आपकी पैतृक संपत्ति संबंधित कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिल सकती है। आप अपनी सुख-सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी के लिए काफी धन व्यय करेंगे। परिवार के कुछ सदस्य आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं। आप जीवनसाथी के कहने में आकर कोई बड़ा निवेश ना करें, नहीं तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा होगा। शीघ्रता व भावुकता में आज कोई निर्णय ना लें।