मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका कोई पुराना काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। व्यवसाय के कामों में आप खुद ही उलझे रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपके घर किसी परिजन के आने से आपका धन खर्च बढे़गा। आप अपनी आय को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन परिवार के सदस्यों से कुछ नहीं कह सकेंगे और यदि किसी से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो आपको उसे दूर करने की कोशिश करनी होगी।