मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका मन इधर-उधर के काम में लगेगा, जिससे आपके अपने काम रुक सकते हैं। यदि अपने परिवार में किसी सदस्य से कोई वादा किया है, तो आपको उसे पूरा करना होगा। प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे हैं, तो उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी मिल सकती है। आपको संतान की पढ़ाई में आ रही समस्याओं को लेकर आज उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आप किसी सरकारी योजना में धन का निवेश कर सकते हैं।