मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप अपनी सेहत की समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे और आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। यदि आपको आंखों व कानों से संबन्धित कोई समस्या है, तो आप उसमें ढील ना दें, डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आपको संतान के संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आप बढ़ते खर्चो की ओर अग्रसर रहेंगे। आप भाग्य के भरोसे किसी काम को ना छोड़ें, नहीं तो उसमें आपको असफलता मिलेगी।