मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके उन्नति के मार्ग में अकारण कुछ व्यवधान आ सकते हैं,जिससे आप परेशान रहेंगे, लेकिन आपको कार्यक्षेत्र में पक्ष और विपक्ष दोनों का सहयोग मिलता दिख रहा है। आप किसी नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी,लेकिन घर में यदि आपको निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस हो,तो उसे अवश्य कराएं। आपके कुछ खर्चे बढ़ सकते हैं,जिसके कारण आपके ऊपर भार आ सकता है। नौकरी से जुड़े जातक अत्यधिक परिश्रम करके ही कार्य पूरे करने में सफल रहेंगे।