फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Meen Rashifal: मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Sun, 31 May 2026 05:12 AM IST
Jyoti Mehra ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Meen Rashifal: आज लंबे समय से रुके हुए काम आखिरकार पूरे होने की दिशा में बढ़ेंगे। परिवार में किसी नए सदस्य के आने की खुशखबरी माहौल को आनंदमय बना सकती है।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन राशि- मीन राशि पर बृहस्पति का प्रभाव होता है, जो ज्ञान और आध्यात्मिकता का प्रतीक है। इस राशि के लोग दयालु, संवेदनशील और कल्पनाशील होते हैं। इन्हें दूसरों की मदद करना और उनके दुख को समझना अच्छा लगता है। ये रचनात्मक होते हैं और कला, संगीत या लेखन में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आध्यात्मिकता की ओर इनका झुकाव रहता है और ये जीवन के गहरे अर्थ को समझने की कोशिश करते हैं। इनका अंतर्ज्ञान काफी मजबूत होता है, जिससे ये कई बार सही फैसले ले लेते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये भावनाओं में बह जाते हैं, लेकिन इनकी सच्चाई और नरम दिल इन्हें खास बनाता है। आज का राशिफल
विज्ञापन


मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज लंबे समय से रुके हुए काम आखिरकार पूरे होने की दिशा में बढ़ेंगे। परिवार में किसी नए सदस्य के आने की खुशखबरी माहौल को आनंदमय बना सकती है। अविवाहित लोगों के जीवन में नए रिश्ते की दस्तक हो सकती है। हालांकि परिवार का कोई व्यक्ति आपके खिलाफ गलतफहमी या साजिश पैदा करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। घूमने-फिरने या छोटी यात्रा की योजना भी बन सकती है, जो मन को तरोताजा कर देगी।

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर बनेगा लक्ष्मी नारायण योग, इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ और बढ़ेगा मान-सम्मान
विज्ञापन
विज्ञापन

30 मई: इन चार राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहेगा दिन

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें