मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। यदि परिवार के किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह अपने किसी मित्र से बातचीत करके दूर करने में कामयाब रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको परिवार में सदस्यों के बीच चल रही आपसी लड़ाई-झगड़े को घर से बाहर ना जाने दें, नहीं तो बाद में लोग आपका मजाक बना सकते हैं। आप अपने माता पिता को किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं, लेकिन आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें।