मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें अपने माता-पिता को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा। आप सामाजिक कार्यों पर पूरा जोर देंगे, जिससे आपको कोई अच्छा पद भी प्राप्त हो सकता है। आप लोगों से मेलजोल बढ़ाने में भी कामयाब रहेंगे। कुछ नए संपर्कों का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपका यदि कोई किसी नये वाहन को खरीदने का सपना लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है, लेकिन आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा।