मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर जिम्मेदारियां का बोझ तो आएगा लेकिन वह उन्हें समय से पहले पूरा करेंगे। आपको पार्टनरशिप में किसी काम को करने से अच्छा लाभ मिल सकता है। आपकी कोई बिजनेस संबंधित डील यदि लंबे समय से लटक रही थी तो वह भी पूरी हो सकती है। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेदों को दूर करने की कोशिश करनी होगीजिनमें आपको वरिष्ठ सदस्यों से मदद लेनी पड़ सकती है।