मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके व्यापार में उन्नति के सभी मार्ग प्रशस्त होंगे,लेकिन आप यदि किसी भूमि, वाहन, मकान, दुकान, फैक्ट्री आदि की खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो वह सफल होगी। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो अपने कीमती वस्तुएं संभालकर रखें, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। आपको कुछ ऐसे व्यक्तियों से सावधान रहना होगा,जो आपके मित्र के रूप में शत्रु हो सकते हैं। रोजगार में वृद्धि के लिए आपकी बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे।