मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आप अपने मित्रों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपकी अपने किसी सहकर्मी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिससे आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। यदि आपने नौकरी के साथ किसी पार्ट टाइम काम करने की योजना बनाई थी, तो वह पूरी हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत के प्रति आप सचेत रहें, नहीं तो उन्हे कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसके कारण आपको भागदौड़ भी अधिक रहेगी। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें।