मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पारिवारिक मतभेदों को दूर करने के लिए रहेगा। आपके मित्र से धन को लेकर कोई लड़ाई झगड़ा होने की स्थिति बन सकती है, इसलिए आप चुप लगाए। आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। भाई-बहन आपसे किसी बात को लेकर कोई मांग कर सकते हैं। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोचेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। बिजनेस में आपको मन मुताबिक लाभ न मिलने से थोड़ा निराश तो होगी, लेकिन फिर भी आप ज्यादा परेशान नहीं होंगे।