फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Meen Rashifal: मीन राशि वालों मन में कुछ उलझनें रह सकती हैं, पढ़ें आज का राशिफल

Wed, 29 Apr 2026 05:26 AM IST
Soniya Kaushik ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Meen Rashifal: आज का दिन आपके लिए आध्यात्म और अच्छे कर्मों से जुड़कर नाम कमाने का रहेगा। आप अपने पिताजी से काम को लेकर सलाह लेंगे, जिससे आपके निर्णय बेहतर होंगे।
विज्ञापन
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीन राशि- मीन राशि पर बृहस्पति का प्रभाव होता है, जो ज्ञान और आध्यात्मिकता का प्रतीक है। इनका अंतर्ज्ञान काफी मजबूत होता है, जिससे ये कई बार सही फैसले ले लेते हैं। हालांकि, कभी-कभी ये भावनाओं में बह जाते हैं, लेकिन इनकी सच्चाई और नरम दिल इन्हें खास बनाता है। इस राशि के लोग दयालु, संवेदनशील और कल्पनाशील होते हैं। इन्हें दूसरों की मदद करना और उनके दुख को समझना अच्छा लगता है। ये रचनात्मक होते हैं और कला, संगीत या लेखन में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आध्यात्मिकता की ओर इनका झुकाव रहता है और ये जीवन के गहरे अर्थ को समझने की कोशिश करते हैं। आज का राशिफल

विज्ञापन

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आध्यात्म और अच्छे कर्मों से जुड़कर नाम कमाने का रहेगा। आप अपने पिताजी से काम को लेकर सलाह लेंगे, जिससे आपके निर्णय बेहतर होंगे। मन में कुछ उलझनें रह सकती हैं, लेकिन जीवनसाथी के साथ बैठकर आप पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। आज आप अपने लिए कुछ नई चीजों की खरीदारी कर सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी और लंबे समय से रुका हुआ कोई काम पूरा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


Rashifal 29 April: इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ और मिल सकते हैं अच्छे मौके, पढ़ें दैनिक राशिफल

May Rashifal 2026: मई में इन 3 राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन, करियर को लेकर आएंगी दिक्कतें


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें