मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप व्यवसाय के कामों को लेकर परेशान रहेंगे, जिनके लिए आप छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप अपने घर के लिए कुछ नई वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। आप जीवन साथी के साथ कुछ समय बैठकर अपने मन में चल रही कुछ समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। आप दोनों के बीच भी यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।