मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे लोग कुछ नए उपकरणों को शामिल करके अच्छा धन कमाएंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का बोझ तो अधिक रहेगा, लेकिन फिर भी वह उससे पीछे नहीं हटेंगे। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। परिवार में यदि किसी बात को लेकर लंबे समय से वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करें।