मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके पारिवारिक रिश्तो में मधुरता लेकर आएगा। रोजगार के लिए इधर उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। राजनीति में जो लोग हाथ आजमाना चाहते हैं, वह कोशिश कर सकते हैं। आपको किसी को धन उधार देने से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल करनी होगी, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है। रिश्तो में चल रही कड़वाहट जल्द ही मधुरता में बदलेगी। आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी में मौज मस्ती करते नजर आएंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।