मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप नौकरी में टीमवर्क के जरिए काम करके किसी काम को समय से पहले पूरा कर पाएंगे। आपका किसी भूमि या भवन आदि की खरीदारी करने की इच्छा आज प्रबल होगी और आपके विविध प्रयासों में तेजी आएगी। नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा। आप सबको जोड़कर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। महत्पूवर्ण कामों में आपको ढील देने से बचना होगा। साझेदारी में किसी काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप यदि संतान की नौकरी को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उन्हें किसी अच्छी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है।