मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्साह पूर्वक रहने वाला है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदारी करने की इच्छा भी पूरी होगी और आप बड़ों की सलाह पर चलकर अच्छा नाम कमाएंगे, लेकिन आप परिवार में किसी भी व्यक्ति से वाद-विवाद में ना पड़े, नहीं तो समस्या हो सकती है और रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। आप अपने रुके हुए कामों को समय रहते पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे और भौतिक वस्तुओं पर भी पूरा फोकस बनाए रखें। आप अपनी कुछ बेफिजूल की वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे।