मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ रोमांटिक मूड में रहेंगे और उनके लिए कुछ सरप्राइस भी लेकर आएंगे। संतान को किसी काम को लेकर चिंता सता सकती है। आपको अपने कामों को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। यदि आपको कोई रोग लंबे समय से सता रहा था, तो वह भी बढ़ सकता है। विद्यार्थी अपनी मेहनत में कोई कसर न छोड़ें।