मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं से भरा रहने वाला है। परिवार में आज किसी सदस्य से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें आज आपको वाहन बहुत ही सावधानी से चलना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। कार्यक्षेत्र में यदि आपने कोई परिवर्तन करने का विचार बनाया है, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा और आप किसी की कही सुनी बातों में आकर किसी से लड़ाई झगड़े में ना पड़ें।