मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए रहेगा। आपसे कार्यक्षेत्र में किसी काम में कोई गड़बड़ी होने के कारण अधिकारियों से कहासुनी हो सकती है, जिसके बाद आपका प्रमोशन रुक सकता है। आप आज जीवन का कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको लाभ अवश्य मिलेगा। यदि आपके व्यापार की कुछ योजनाओं के कारण आपका धन अटका हुआ था, तो वह आपको प्राप्त हो सकता है। आप कुछ नए कामों की योजना भी बना सकते हैं।