मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको एक के बाद एक शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। परिवार में रिश्तों में प्रेम व स्नेह बना रहेगा। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मित्रों के साथ आप कही घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं। बिजनेस में यदि आपका धन लंबे समय से फंसा हुआ था, तो आपको उस धन के मिलने की पूरी संभावना है। ननिहाल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।