मीन राशि मीन राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह है। इस राशि के लोगों के लिए पुखराज पहनना शुभ माना जाता है। ये लोग दयालु, भावुक और दूसरों की भावनाओं को अच्छी तरह समझने वाले होते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक बातों में इनकी रुचि रहती है। अपने व्यवहार से लोगों का दिल आसानी से जीत लेते हैं। इनके लिए पीला और हल्का नारंगी रंग शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपके अंदर कुछ नया करने का जोश उमड़ेगा, लेकिन इसी उत्साह में जल्दबाजी भी हो सकती है, इसलिए संतुलन बनाए रखें। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और घर में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी खरीदने का सपना भी आज साकार हो सकता है। आसपास के लोगों से मिली सलाह आपके काम आएगी। कहीं घूमने के दौरान कोई ऐसी जानकारी मिलेगी, जो आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।