Aaj Ka Meen Rashifal: आज आपको अपनी सेहत के प्रति लापरवाही करने से बचना होगा और परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कुछ वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होंगे।
मीन राशि के जातक संवेदनशील, कल्पनाशील और दयालु होते हैं। ये लोग कला, संगीत और अन्य रचनात्मक कार्यों में रुचि रखते हैं। इनका स्वभाव सहायक होता है, और ये दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। कभी-कभी इनकी भावनाओं में अत्यधिक उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपको अपनी सेहत के प्रति लापरवाही करने से बचना होगा और परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कुछ वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होंगे। यदि आप परिवार में किसी सदस्य से कोई वादा करें, तो उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। राजनीति में कार्यरत लोगों को कुछ बड़े नेताओं से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी छवि और निखरेगी और आप अपने घर किसी पूजा पाठ का आयोजन भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
शुभ रंग: हरा
उपाय
अपने विरोधियों से बचने के लिए ध्यान और प्रार्थना करें।
घर में शांति बनाए रखने के लिए कपूर का दीपक जलाएं।
मीन राशि वालों को शनिवार के दिन मूंगा और केसर का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।