मीन
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से लटका हुआ था, तो उसमें आपको जीत हासिल होगी। आपको यदि संतान से संबंधित कोई समस्या चल रही थी, तो वह दूर होगी। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचानना होगा, नहीं तो वह आपके कामों में विघ्न डाल सकते हैं। आपको माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है।