मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके जूनियर से यदि कुछ गलती होगी, तो बड़प्पन दिखाते हुए उन्हें माफ करें। आपकी नेतृत्व क्षमता भी बढ़ सकती है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई नया पद सौंपा जा सकता है, जिसके लिए उन्हें घर से दूर भी जाना पड़ सकता है। आप किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में भी अपना सहयोग देंगे। कुछ समय वरिष्ठ सदस्यों से अपने मन में चल रही उलझनों के लिए बातचीत करने में व्यतीत करेंगे।