मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है जिससे आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपने किसी पुराने निवेश से नुकसान होने की संभावना है। यदि आप किसी काम को लेकर यात्रा पर जा रहे थे तो वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। व्यापार में कोई बड़ा निर्णय आप सोच विचार कर लें, नहीं तो भविष्य में समस्या हो सकती है। किसी काम को पूरा करने में आपको अधिक मेहनत लगेगी।